फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान दिवस में बिजली और सड़कों की समस्याएं उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अफसर को समस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें किसानों ने बिजली, बकाया भुगतान व टूटी सड़कों की समस्या को उठाया। डीएम ने बिजली, गन्ना विभाग के अफसरों समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश।
विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन एवं विस्तारीकरण के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ग्राम धनौरा में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री दो हफ्तों से अधिक समय से गिरी हुई है। डीएम ने बीएसए को तत्काल बाउंड्री दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश। ऑर्गेनिक फार्मिंग कोर कमेटी के सदस्य शरद जैन ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में स्टार्टअप स्वरूप उपलब्धियों पर आधारित स्लाइड के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ऑर्गेनिक फार्मिंग कोर्स ग्रुप के सदस्यों का आह्वान किया। कृषि उत्पादन के साथ उत्पादों के विक्रय के लिए अच्छे मार्केट को पहचानना होगा। उत्पादों की पैकेजिंग के उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में विकसित कर एक नई पहचान देनी होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह आदि उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें