बिजनौर। गैर जनपदों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुधवार को स्थायी स्कूल मिल गए। बुधवार को बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में स्कूलों का आवंटन हुआ। मुख्यालय से आई सूची को चस्पा किया। जनपद में 131 शिक्षक, शिक्षिकाओं को बुधवार को परिषदीय स्कूलों का आवंटन हुआ। मुख्यालय से आई स्कूलों सूची बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित होती रही। पहले दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाओं को क्रमवार स्कूल दिए गए। इसके उपरांत शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटन किए गए। बाद में शिक्षकों ने अपने नबंर पर आकर स्कूल को लॉक किया और तुरंत ही बीएसए जयकरण यादव ने हस्ताक्षर कर स्कूल आवंटन का पत्र शिक्षकों को दिया गया। इस अवसर पर बीएसए जयकरण यादव, बीईओ योगेश शर्मा व बीईओ चरण सिंह, डीसी राशु कुमार, विवेक बंसल, कामेश कुमार, विरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, हेमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।