फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिल्ली में उपचार के दौरान प्रियांशी की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में सास से हुए विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाली प्रियांशी (28) की बृहस्पतिवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि जहरीला पदार्थ निगलने वाली सास मिथलेश देवी का उपचार चल रहा है। प्रियांशी के पिता ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास, ससुर, पति और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी अभिकांत यादव ने 2021 में अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर केंत निवासी प्रियांशी यादव से प्रेम विवाह किया था। प्रियांशी का पहला विवाह वर्ष 2016 में मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। कोरोना काल में पति की मृत्यु के बाद वह अपने दो पुत्रों के साथ रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, अभिकांत की मां मिथलेश देवी पुत्र के प्रेम विवाह से नाराज रहती थीं। इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
बताया गया कि इसके बाद साथ मिथलेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था और प्रियांशी ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। प्रियांशी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता किरनपाल सिंह ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रियांशी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर यह घटना हुई। पुलिस ने सास मिथलेश देवी, ससुर, पति अभिकांत यादव तथा ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सास का भी जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

जहरीला पदार्थ निगलने वाली सास मिथलेश देवी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। मिथलेश देवी का वहीं उपचार चल रहा है।
प्रियांशी के पिता किरनपाल सिंह की तहरीर के आधार पर सास, ससुर, पति व ननद के विरुद्ध संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विधिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें