कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।
प्रियंका गांधी की किसान महासभा के आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। रामलीला मैदान परिसर की सफाई, मंच आदि कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए इससे पहले शनिवार को एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम कुंवर वीके मौर्या, सीओ शुभ सूचित, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर आदि ने सभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम सबंधी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ: भाजपा विधायक दिनेश खटीक का विवादों से रहा है पुराना नाता, चर्चा में रहे ये बड़े मामले
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की। अधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसडीएम, एसपी सिटी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/