नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन शाह।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन साह ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद स्टेशन और रेल ट्रैक का तकनीकि निरीक्षण किया। उन्होंने रेल और यात्री सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन को चुस्त और दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। साथ ही रेल ट्रैक सुरक्षा से संबंधित उत्तम कार्य के लिए नगीना रेलपथ गैंग को 10 हजार रुपए का इनाम दिया।
रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन साह ने रेलवे के मंडलीय रेलपथ और तकनीकि अधिकारियों के साथ नजीबाबाद, नगीना, मुरशदपुर रेलवे स्टेशनों का तकनीकि निरीक्षण किया। रेल यात्रियों और रेलों की सुरक्षा के लिए निरीक्षण में संरक्षा अधिकारी ने रेल ट्रैक, प्वाइंट, पैनल तथा रेल संचालन से जुड़े कई बिंदुओं का तकनीकि मुआयना किया।
एडीआरएम एमएस मीणा, सीटीपीएम अनिल कुमार, सीएमईपी एके दीक्षित, एई वर्क्स एसपी यादव, पीके सारस्वत आरएस त्रिपाठी, आरके जाटव की टीम के साथ स्टेशनों के निरीक्षण में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा की दृष्टि से किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
इसके साथ ही प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन साह ने नगीना रेल ट्रैक गैंग को उत्तम कार्य के लिए 10 हजार रुपए का इनाम दिया। नजीबाबाद स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मीडियाकर्मियों ने मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर जनहित में फुटओवर ब्रिज बनवाने का मामला उठाया। संरक्षा अधिकारी ने एडीईएन भरत कुमार अग्रवाल, एसएस जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसएस रावत, धर्मेंश कुमार, टीआई लक्सर आरके मीणा, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य इरशाद अहमद, इरफान अंसारी की उपस्थिति में रेलवे परिसर में पौधारोपण किया।