फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदली नगर के प्राइमरी, जूनियर स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बदली नगर के प्राइमरी, जूनियर स्कूलों की सूरत
विज्ञापन

धामपुर। नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल और जूनियर हाईस्कूल की हालत नहीं सुधर सकी। अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्कूलों का कायाकल्प नहीं हो पाया। स्कूलों की हालत खराब है। फर्स ऊबड़ खाबड़ है तो इमारत जर्जर है।
धामपुर नगरीय क्षेत्र में दस प्राइमरी और दो जूनियर हाईस्कूल संचालित है। पर इन सभी स्कूलों के भवनों की स्थिति जर्जर है और धरातल भी ऊबड़खाबड़ है। यहां तक कि ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी का जिस कैँपस में कार्यालय है। वहां पर उसी कैंपस में चार प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन सभी स्कूलों के भवन और रख रखाव की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के चार स्कूलों में कायाकल्प कराने का जिम्मा विनियमित क्षेत्र को दे रखा है। तीन स्कूलों के कायाकल्प की जिम्मेदारी नगर पालिका के हाथों में है। पर इन विभागों की ओर से कायाकल्प करने में रूचि नहीं दिखाई जा रही है। स्कूलों के भवनों की स्थिति बेहद खराब है। छतों और दीवारों में दरारें है। कमरों के आगे बने बरामदों की छतों पर लिंटर तक नहीं है। इन बरामदों की छतें पिछले दिनों में बरसात में गिर गई थी। बाकी कमरों की छतें भी हल्की बारिश में टपकती है। फर्श भी कच्चा और उबड़ खाबड़ है। उम्मीद है कि जल्द ही इन स्कूलों का विनियमित और पालिका की ओर से मानक अनुरूप नियम शर्तों के साथ कायाकल्प होगा।
टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाएं
विनियमित क्षेत्र के बाबू योगेंद्र सिंह का कहना है कि उनके द्वारा चार स्कूलों तिलक, शिवाजी , गोपाल कृष्ण गोखले और सुभाष प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प होना है। प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी टेंडर बगैर होना है। जब तक टेंडर नहीं होगा। कायाकल्प का कार्य नहीं किया जा सकता है। एसडीएम ने विभाग के जेई को प्रक्रिया में तेजी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत तक कार्य होगा पूर्ण: ईओ
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से नगर पालिका धामपुर को तीन प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प का जिम्मा दिया गया है। कार्य शुरू कर दिया गया है। दिसंबर के अंत तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें