फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पुजारी को डंडे पीट-पीटकर मार डाला, हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Sat, 06 Aug 2022 09:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor:  पुजारी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Bijnor: बिजनौर में शेरकोट हाईवे-74 स्थित मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराज (62) की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। 

विज्ञापन


एसपी पूर्वी का कहना है कि महात्मा पिछले काफी समय से मंदिर में रहते थे। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने डंडों से हमला कर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

पुलिस का कहना है कि मंदिर में कौन आता था, कब कितनी देर तक रहता था इन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक का कहना है कि डंडे से सिर पर वार कर पुजारी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की है। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें