फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ गुना चाहिए फसलों का दाम : वीएम सिंह

Wed, 08 Nov 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में गांव पावटी में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की पंचायत में किसानों को उनकी फसल का डेढ़ गुना   भाव दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किसानों से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध   में 20 नवंबर को दिल्ली पहुंचने   का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव पावटी के रामलीला मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की पंचायत हुई।

पंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार बनने पर किसानों की गन्ना समेत अन्य प्रमुख फसलों का दाम डेढ़ गुना दाम दिलाने का वादा किया था। 

किसानों ने उन्हें अपना मसीहा समझकर वोट दिया और देश की कमान सौंप दी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों से किया अपना वादा भूल गए। किसानों को उनकी फसल में आई लागत और मेहनत के अनुसार भी दाम नहीं मिल पा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों से 20 नवंबर को दिल्ली में संसद मार्ग पर पहुंचकर केंद्र सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता परवीन सिंह, संचालन महाशय घनश्याम सिंह, अजेश कुमार ने किया। पंचायत में    पश्चिमी यूपी के महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष हरि सिंह, ब्लाक अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान लईक अहमद, ग्राम प्रधान देशराज सिंह, आत्माराम, अमन सिंह   चौहान, राजपाल भगत, हरिराज सिंह, विनोद कुमार, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें