नजीबाबाद। डेंगू से पीड़ित एक छात्र की मेरठ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी कारोबारी मो. आरिफ का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अनस सेंट मेरी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह बीते तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित था। अनस का बिजनौर में उपचार चल रहा था। मो.आरिफ ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने पर अनस को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। अनस की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सेंट मेरी स्कूल के प्रबंधक फादर वर्गीस ने शोक व्यक्त किया।