फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोबाइल पर दबाया ‘अपडेट’, छह मिनट में चार बार में खाते से निकल गए 91 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट करने का एक क्लिक शुगर मिल कर्मचारी के लिए भारी पड़ गया। मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने महज छह मिनट में चार बार लेनदेन कर उसके खाते से 91 हजार रुपये पार कर दिए। पहले एसबीआई खाते से उसके ही पीएनबी खाते में 90 हजार रुपये पहुंचे और इसके कुछ ही देर बाद ठगों ने खाते को खाली करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस और साइबर क्राइम टीम से शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्राम मुबारकपुर गढ़ी निवासी योगेंद्र कुमार स्योहारा शुगर मिल में कार्यरत हैं। उनके एसबीआई और पीएनबी में खाते हैं। 21 सितंबर को सुबह 10:14 बजे एसबीआई खाते से पीएनबी खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। पीएनबी खाते में पहले से एक हजार रुपये मौजूद थे। इसके बाद महज छह मिनट के भीतर 50 हजार, 25 हजार, 10 हजार और छह हजार रुपये चार बार में निकाल लिए गए। योगेंद्र के अनुसार मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प आया था। उन्होंने ‘ऑल सॉफ्टवेयर अपडेट’ दबाया, जिसके बाद मोबाइल हैक होने की आशंका है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर क्राइम टीम जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें