फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसपुर में अस्थाई स्टड से भूकटाव रोकने की तैयारी

विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में भू-कटाव करती गंगा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में लगातार हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए जल्द ही अस्थाई स्टड बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग जल्द ही गांव में स्टड बनाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र का गांव गौसपुर पिछले एक दशक से भूकटाव का दंश झेल रहा है। इस वर्ष भी गंगा नदी ने गौसपुर की सर्वाधिक कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है। पिछले डेढ़ हफ्ते के भीतर गौसपुर में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का कटान हुआ है। गंगा नदी और गौसपुर के बीच की दूरी मात्र 75 मीटर है। लगातार कृषि भूमि कटान से किसान चिंतित हैं। डीएम, एसपी और एसडीएम सहित जिले के अधिकारी लगातार गौसपुर में निगाह रखे हैं।
27 जून को एडीएम अवधेश ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग अफजलगढ़ के अधिशासी अभियंता रामबाबू को जल्द से जल्द भूकटाव को रोकने के निर्देश दिए थे। अधिशासी अभियंता रामबाबू ने बताया कि बरसात में गांव में भूकटाव को रोकने के लिए अस्थाई स्टड बनाने का निर्णय लिया गया है। अस्थाई स्टड के तहत भूकटाव क्षेत्र में बल्ली और मिट्टी से भरे कट्टों के माध्यम से स्टड बनाने की तैयारी है। बरसात के बाद अक्तूबर माह में गौसपुर में 75 मीटर लंबे 15 स्थाई स्टड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें