फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों की स्थापना के लिए जिले को मिला लक्ष्य, मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए 200 उद्योग खोलने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पुरानी योजनाओं के लिए शुरूआत में ही लक्ष्य दे दिया है। एक जिला एक उत्पाद योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को जारी रखा गया है। उद्यमियों ने दिलचस्पी दिखाई तो इस बार सेवा व इंडस्ट्री से जुड़े 200 उद्योग जिले में खुल सकते हैं।
कोरोना की वजह से तमाम सरकारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं। यहां तक कि किसानों को अप्रैल में जारी होने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कि किस्त भी अप्रैल के बजाए मई में जारी हुई है। कोरोना काल में उद्योगों और खेती को बढ़ावा देने की कोशिश होती है। खेती और उद्योगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैँ। उद्योगों में हर एक लाख रुपये के निवेश पर एक रोजगार सृजन होता है। सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना में 140 और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 90 उद्योगों को सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में दिए गए लक्ष्य में 12 इकाई सेवा क्षेत्र की होंगी। पिछले साल भी जिले को इतना ही सब्सिडी मिली थी। मंडल में सबसे पहले जिले ने ही लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन

ऐसे मिलती है सब्सिडी
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य से जुड़ा 25 लाख लागत तक का उद्योग लगाने पर 25 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र से जुड़े दस लाख तक के प्रोजेक्ट पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। एक जिला एक उत्पाद योजना में जिले में काष्ठकला को शामिल किया गया है। इसमें 25 लाख तक के प्रोजेक्ट पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इससे अधिक के प्रोजेक्ट पर स्लैब के अनुसार सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से मिला लक्ष्य
सहायक आयुक्त उद्योग अमिता वर्मा रस्तोगी के अनुसार शासन से उद्योगों की स्थापना के लिए लक्ष्य मिल गया है। प्रोजेक्ट के अनुसार योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें