फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नियमित टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी शुरू

Sat, 06 Apr 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आगामी छह माह में टीकाकरण को बेहतर करने के लिए डब्लूएचओ की ओर से कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही वैक्सीन से उदासीन परिवारों को भी बच्चों के टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


नया सत्र शुरू हो गया है। सत्र 2024-25 में टीकाकरण को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम करेगा। इसके लिए डब्लूएचओ की ओर से जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में ब्लॉक से तीन प्रतिभागी और शहरी प्लानिंग यूनिट से दो प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें माइक्रोप्लान और सर्वे ठीक तरह से करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही जिले में जिन क्षेत्रों में टीकाकरण प्रतिशत कम रहा है, उन क्षेत्रों में विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण पर जोर रहेगा।
यूनिसेफ के जिला समन्वयक गुलजार त्यागी ने बताया कि जिले में 1272 परिवार ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को टीका नहीं लगवाते हैं। टीके को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं। वैक्सीन से उदासीन परिवारों को टीके के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान, राशन डीलर, प्रभावशाली व्यक्ति, सामुदायिक लीडर का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन : टीकाकरण को बढ़ाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर माइक्राेप्लान तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी छह माह में टीकाकरण बेहतर हो, इसके लिए पर पूरा जोर है। - डॉ. प्रमोद गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें