फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोरलेन निर्माण के दौरान दो टुकड़ों में टूटा गर्डर

Fri, 05 Apr 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे निर्माण के दौरान पूर्वी गंग नहर पुल निर्माण के लिए रखा जा रहा गर्डर टूट गया। देर रात गर्डर टूटने के बाद निर्माण इकाई के ठेकेदार ने रातों-रात गर्डन हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट पुल निर्माण के लिए पूर्वी गंग नहर पर बुधवार की रात गर्डर रखा जा रहा था। क्रेन ने जैसे ही गर्डर को नहर पुल पर रखने का प्रयास किया, तभी गर्डर बीच से दो टुकड़ों में टूट गया। गर्डर टूटते ही फोरलेन निर्माण इकाई में हड़कंप मच गया। ठेकेदार ने रात करीब 10 बजे गार्डर टूटने के बाद रातोंरात गैस कटर से गार्डर के टुकड़ों को अलग कर हटाने और घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया।
हाईवे अथॉरिटी के जीएम विकास सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर 2022 को गर्डर बनाया गया था। जिस कंपनी और ठेकेदार ने गर्डर बनाया था, वह निर्माण कार्य बीच में छोड़ चुकी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें