फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खालिद और तालिब को जिला बदर कराने की तैयारी

Tue, 07 Oct 2025 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से घिरे तालिब बंधुओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब शहर कोतवाली पुलिस ने तालिब और खालिद को जिला बदर कराने की कवायद शुरू की है। जिसके लिए गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट बनाकर डीएम कोर्ट को भेजी जा चुकी है। वहां से अगले दो दिन में नोटिस जारी होने के साथ ही वाद दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट आई है। अब इस मामले में खालिद और तालिब को नोटिस जारी होंगे। फिर कोर्ट में मामला चलेगा। सुनवाई के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
यह था पूरा मामला
सात जुलाई की रात रोबिन चौधरी पर खालिद आदि ने हमला कर दिया था। उस वक्त खालिद और उसके बेटे अब्दुल्ला को गिरफ्तार भी किया गया, हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। बाद में तालिब और आबिद को भी गिरफ्तार किया गया। इनके चार शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। उधर खालिद बंधु के सऊदी अरब या दुबई जाने चर्चा चली थी, जिसके बाद लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिब और खालिद के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।....अभिषेक झा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें