फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले की तैयारियां: बिछेगा छह किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल, चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 29 Oct 2022 07:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

गंगा स्नान मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया गया कि छह किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछेगा। वहीं सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन
गंगा स्नान मेले की तैयारियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली लाइन बनाने का काम चालू हो गया है, जबकि 75 प्रतिशत रास्तों का काम पूरा हो चुका है। इस बार मेले के अंदर छह किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बनाया जा रहा है। रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत के अधिकारी और अभियंता विदुरकुटी के पास गंगा किनारे डेरा डाले रहे। उन्होंने मेला आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों को परखा। बता दें कि गंगा किनारे तंबुओं का शहर बसने लगा है। चार से आठ नवंबर तक लगने वाले इस मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। गंगा की अविरल धारा में शाम को दीपदान करने के बाद लोग रात मेले में ही गुजारते हैं। मेले की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए इस बार लाइटिंग भी चार किलोमीटर पहले से होगी, जिससे स्टेट हाईवे से गंगा किनारे तक पहुंचने के लिए लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें: अजूबाः गाय ने दिया ऐसे बछड़े को जन्म, दो मुंह-चार आंख और तीन कान देख हैरत में लोग, खास हैं तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा एक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। शनिवार तक मेला स्थल पर सड़कों के निर्माण का 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया। सेक्टर की सड़कों को बनाने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 400 लोगों के धर्मांतरण का मामला: तीन महिलाओं को भेजा जेल, थाने में जमकर हंगामा, देखिए तस्वीरें

घाट और चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। मेला कोतवाली में सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रहेगा। गंगा स्नान घाट, चौराहों और मेले के मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें