यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को खोलने की तैयारी
बिजनौर। शासन की यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए अभिभावकों से छात्रों को स्कूल भेजने को लेकर सहमति मांगी गई है। विद्यालयों को सहमति निश्चित प्रारूप पर 23 जून आज तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी है।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। जिनमें कक्षा छह से 12 तक करीब सवा लाख छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। विद्यालय कोरोना के कारण चार माह से बंद है। छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। कोरोना कर्फ्यू भी हट गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त हो गया है। अब शासन की कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों के लिए विद्यालय खोलने की तैयारी है। विद्यालयों से अभिभावकों की छात्रों को स्कूल भेजने के बारे में सहमति लेने के लिए कहा गया है। सहमति पत्र का एक निश्चित प्रारूप है। सहमति पत्र 23 जून शाम चार बजे तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट Uupboardexamination@gmail.com पर अपलोड करनी है।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश व सहमति पत्र का प्रारूप विद्यालयों को भेज दिया गया है। विद्यालय छात्रों के अभिभावकों से मोबाइल या व्हाट्सएप से सहमति लेकर भेजें।