फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से माध्यमिक विद्यालयों को खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से माध्यमिक विद्यालयों को खोलने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही रौनक लौटेगी। छात्र पांच महीने से स्कूल नहीं आ रहे हैं। अब जिले के माध्यमिक विद्यालयों को 16 अगस्त से पठन-पाठन के लिए खोलने की तैयारी है। जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय हैं और कोरोना के कारण सभी पांच माह से बंद हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक ही स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार एक माह में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले बहुत कम है। कहीं-कहीं तो नाम मात्र के दाखिले हुए हैं। वित्त विहीन स्कूलों पर दाखिले कम होने का असर है। इन स्कूलों के शिक्षकों को छात्रों से आई फीस से ही वेतन मिलता है। 16 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। आरजेपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुधांशु वत्स, अतुल रस्तोगी, विधुशेखर चौहान, गयूर आसिफ व जीजीआईसी की प्रवक्ता शर्मिला सिंह, जीआईसी के शिक्षक अमित शर्मा का कहना है कि हालांकि कोरोना कम हुआ है परंतु खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कॉलेज 50 प्रतिशत छात्र के साथ खोलना सही है। इससे दाखिलों की रफ्तार भी बढ़ेगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय 16 अगस्त से खोलने की खबरें आ रही हैं। विभाग शासन के निर्देशानुसार निर्णय लेगा। कॉलेजों की साफ-सफाई कराने, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें