फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा के बहाने चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवा के बहाने चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वैसे तो लॉकडाउन के दौरान काफी लोग सच्चे मन से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं, मगर एक तबका ऐसा भी है जो आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगा है। जरूरतमंद को सामान देने के दौरान फोटो खींचकर खूब प्रचारित किया जाता है।
वैसे नगर निकाय चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक लोग तैयारी पहले ही शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि खाने के पैकेट और राशन की किट देते समय एक नहीं, बल्कि कई कई लोग फोटो खिंचवा रहे है। नागरिकों का कहना है कि सेवा के नाम पर कुछ लोग आगामी चुनाव की तैयारी में लगे हैं। जरूरतमंदों की सेवा की आड़ में खुद को प्रचारित करने को मौका मान रहे हैं। समाज सेवा चुपचाप होती है। समाज सेवक का प्रदर्शन करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तौगी का कहना है कि सरकार की ओर से जरूरतमंदों को तीन तीन माह का राशन दिया जा रहा है। पंजीकृत श्रमिकों, मनरेगा कर्मचारियों को एक एक हजार रुपये सरकार खाते में भेज रही है। नगर की तमाम संस्थाएं सेवा में लगी है। फिर भी जरूरतमंदों में अधिक से अधिक राशन एकत्र करने में होड़ सी लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें