नगीना में सरकारी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में पीआरडी के जवान व उसकी पत्नी की मौत के बाद जानकार
नगीना (बिजनौर)। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की बेटी की नौ जून को शादी होने वाली थी। मृतक की जेब से हलवाई का लिखा गया पर्चा मिला है।
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर निवासी पीआरडी जवान 50 वर्षीय खूब सिंह अपनी पत्नी लाली 48 वर्ष के साथ रविवार की रात करीब 9:30 बजे बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहा था। जब उसकी बाइक नगीना- धामपुर मार्ग पर ग्राम हसन अलीपुर के पास पहुंची तो किसी वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की बेटी की शादी नौ जून को होने वाली है। दंपती की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां भी गम में बदल गई। पुलिस के अनुसार मृतक नजीबाबाद में तैनात था।
नगीना में सरकारी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में पीआरडी के जवान व उसकी पत्नी की मौत के बाद जानकार