फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नींबू तोड़ने से मना करने पर प्रधान के पति ने पीटा

Sun, 20 Jul 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नींबू तोड़ने से मना करने पर ग्राम प्रधान पति ने परिजनों के साथ मिलकर पेड़ मालिक व उसके परिजनों से मारपीट की। पीड़ित का दांत भी टूट गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव मजहरपुर निवासी सूर्यपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में नींबू का पेड़ है। रविवार की शाम करीब सात बजे आकूं की ग्राम प्रधान अवराना का पति कामिल बिना पूछे उनके पेड़ से नींबू तोड़ रहा था। नींबू तोड़ने से मना करने पर उसने फोन कर परिजन रिजवान, मोहम्मद कैफ और जामिल को बुला लिया। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
उसका वह एक दांत भी टूट गया। बचाने आए पुत्र केशव व माता कमला देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें