हल्दौर। गांव खैराबाद कुंवर मिठन प्रताप में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी है।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नैंसीवाला निवासी अमित कुमार (30) पुत्र राजवीर सिंह की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व गांव खैराबाद कुंवर मिठन प्रताप निवासी सोनम से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके ससुराल पक्ष के लोग बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने मामले सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री व एक बेटा है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा।