फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर शुक्रवार सुबह चौथी प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में गुरुघर के सेवकों एवं सेविकाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक उच्चारण से नगर को गुरुवाणीमय बना दिया।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा शुरू हुई प्रभात फेरी निर्धारित मार्गों से होती हुई गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में श्री गुरु सिंह सभा से गुरुघर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सिडाना ने नेतृत्व किया। प्रभातफेरी का मार्ग में गुरु घर के सेवकों सरदार प्रतिपाल सिंह चावला, मंगतवीर सिंह, सुभाष कारीगर, मनोज गुगलानी, नगीना चौराहा पर विजय कुमार शर्मा व बाला देवी, भूपेंद्र शर्मा व चंचल शर्मा, कृष्णा शर्मा, विशाखा शर्मा, सरदार सुरेंद्र सिंह चंदन, बीबी सुरेंद्र कौर, सरदार सतमीत सिंह मनी, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह चावला, सरदार गुरुचरण सिंह चावला, सरदार गगनदीप सिंह चावला आदि के परिवारों ने प्रसाद का वितरण किया। प्रभातफेरी में सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह चावला, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह चावला रोमी, डॉ. अमरजीत सिंह चावला, बीबी सुरिंदर कौर, बीबी जसवीर कौर, बीपी तनप्रीत कौर, बीबी जगमीत कौर, बीबी मनजीत कौर सेठी के अलावा बदायूं से पधारे गुरुवाणी प्रचारक ज्ञानी जितेंद्र पाल सिंह खालसा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें