फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका को घर पर जाकर पहनाई पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका को घर पर जाकर पहनाई पीपीई किट
विज्ञापन

नगीना। ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण सांस लेने में परेशानी होने पर एक महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को घर लाने पर मोहल्ले वासियों ने कोरोना से मौत होने की आशंका जताते हुए अधिकारियों को फोन कर दिया। आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मी ने रात्रि में घर पहुंच कर उसके शव को पीपीई किट में पैक किया। हालांकि चिकित्सकों ने महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की बात से साफ इंकार किया है।
नगर के मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी एक 45 वर्षीय महिला को मंगलवार की रात सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर उसके पति द्वारा गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला की जांच कर मृत घोषित कर दिया। पति अपनी पत्नी का शव लेकर घर आ गया। बताया जाता है कि महिला की मौत की खबर मोहल्ले में फैलते ही कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण से मौत होने की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी। मोहल्ले वासियों का आरोप था कि कोरोना संक्रमित महिला के शव को परिवार को नहीं दिया जाना चाहिए था। इससे मोहल्ले में संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम रात्रि में ही मृतका महिला के घर पहुंची तथा उसके शव को पीपीई पेट में पैक किया। बुधवार सुबह महिला का गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि महिला की न तो कोरोना जांच हुई थी और न ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका कहना है कि महिला के शव को मोहल्ले वासियों की मांग पर एहतियात के तौर पर पीपीई किट में पैक किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें