फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों को बांटी पीपीई किट और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को बांटी पीपीई किट और सैनिटाइजर
विज्ञापन

किरतपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान एवं अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल की ओर से सफाई कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट वितरित की गई। कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए और सैनिटाइजर भी दिये गए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल के निर्देशानुसार जगह-जगह सैनिटाइज और कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था तेजी से चल रही है। फिलहाल नगर की स्थिति स्वच्छ एवं बिल्कुल ठीक है। सफाई कर्मचारी एसआई राजवीर सिंह, सफाई लिपिक सुरेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक हसन मुस्तफ़ा के नेतृत्व में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसी को देखते हुए लगभग 150 सैनिटाइज और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्युपमेंट किट सफाई कर्मचारियों को प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें