फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम से भिड़ गए उपभोक्ता

Sat, 04 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर बिल बकाया और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला गडरियान सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की ओर से डीएम, अधीक्षक अभियंता सहित बिजली निगम के अधिकारियों को चेकिंग टीम के खिलाफ शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गडरियान, रम्पुरा, बांसफोड़ान और दरोदग्रान के विद्युत उपभोक्ताओं की ओर डीएम, अधीक्षण अभियंता बिजनौर, एक्सईएन नजीबाबाद को शिकायतीपत्र भेजा गया है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं सचिन गुप्ता, नूर फात्मा, शहजाद, राहुल, शगुफ्ता, अहसान, नवेद, फरहाना, अनूप राठी, जीशान सहित अनेक उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम घर-घर जाकर चेकिंग और बिल के नाम पर लोगों को आतंकित कर अवैध वसूली कर रही है। बिजली उपभोक्ताओं ने टीम के खिलाफ कई अन्य आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उधर, क्षेत्रीय जेई संजय कुमार ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बकाया न देने पर कनेक्शन काटने और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर विद्युत उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनसे बिजली बिल जमा करने के नाम पर नगदी वसूलने और विभाग को धनराशि जमा न कराने का आरोप 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें