फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच घंटे बिजली गुल, 13 गांवों के उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू में रात के समय बिजली कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से नींदड़ू बिजली घर से संबंधित 13 गांवों के अधिकांश उपभोक्ता परेशान रहे। बढ़ते ताप और भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से ज्यादातर उपभोक्ता रात भर जागने और करवटें बदलने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे से एक बजे तक कंट्रोल रूम धामपुर से 33 केवी की बिजली आपूर्ति नहीं हुई। गर्मी से हलकान उपभोक्ताओं को एक बजे बिजली मिली, तो दो बजकर 40 मिनट पर फिर चली गई। करीब चार बजकर 20 मिनट पर सप्लाई आरंभ हुई, तो पांच बजकर 20 मिनट पर फिर ठप हो गई। इसके बाद पांच बजकर 50 मिनट पर बिजली आई। रात में पांच घंटे से अधिक समय कंट्रोल रूम धामपुर से बिजली सप्लाई बाधित रहने के अलावा जब तब ट्रिपिंग भी हुई। अलीस लालू की चक्की के पास और दौलतपुर सुक्खा में कई घरों की आपूर्ति बाधित रही।
उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर की लीडें जलने, बॉक्स में स्पार्किंग होने और एबीसी कंडक्टर में आग लगने जैसी स्थानीय घटनाएं भी हुई होतीं, तो उपभोक्ताओं को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता। बिजली गुल रहने से नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, दौलतपुर सुक्खा, मनकुआ, कोटरा टप्पा, शेखपुरा पित्था और अंथाई शेख समेत 13 गांवों के उपभोक्ता रात में परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली घर के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि बढ़ते ताप और भीषण गर्मी के चलते वोल्टेज घट रहे हैं, लेकिन एंपीयर बढ़ रहे हैं। इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल रूम से बिजली की सप्लाई कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें