फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जालबपुर गूदढ़ में गंदगी, राहगीर और क्षेत्रवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर नहर क्षेत्र के दोनों ओर स्थित है। बड़ी पंचायत में कई कॉलोनियां विकसित हुईं हैं। लेकिन पंचायत के लिए तैनात सफाई कर्मचारी अधिकांश समय नदारद रहते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित है और जगह-जगह गंदगी से दुर्गंध फैली रहती है। संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है।
विज्ञापन


शिवलोक पुरम निवासी शिक्षक मनवीर राठी का कहना है कि पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से सफाई व्यवस्था चरमराई है। कई-कई दिन कूड़े के ढेर पड़े रहने से संक्रामक रोगों की संभावना है।

संतोष एंक्लेव निवासी सेवानिवृत्त कर्मी लक्ष्मी विलास उनियाल कहते हैं कि कॉलोनी क्षेत्र और मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गंदगी से दुर्गंध फैली हुई है। कूड़ा उठाने के लिए अपना वाहन है लेकिन कभी दिखाई नहीं देता। कांवड़ यात्रा मार्ग से जुड़ी पंचायत सफाई की दृष्टि से बदहाल है।
विज्ञापन


शिवलोक पुरम निवासी सुगम चौधरी का कहना है कि पंचायत सचिव को जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने की जानकारियां दी जाती हैं। आश्वासन मिलता है पर सफाई नहीं कराई जाती। काफी समय से क्षेत्रवासियों को दूषित वातावरण में रहना पड़ रहा है।

पंचायत के गांव खिदरीपुरा निवासी पूर्व प्रधान चंद्रभान सैनी का कहना है कि विरोध के बावजूद अनुसूचित जाति बस्ती के बीच कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। नालों आदि की सफाई नहीं होती। क्षेत्रवासियों का रहना दूभर है।
सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी पंचायत में मात्र चार सफाई कर्मचारी हैं। दो सफाई कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा सफाई पर लगाया गया है। एक सफाई कर्मी की ड्यूटी अन्य जगह लगाई गई है। जबकि कूड़ा वाहन चालक एकमात्र दिव्यांग सफाईकर्मी है। मुख्य मार्ग पर सीकेआई चौराहा क्षेत्र से लेकर आसपास के क्षेत्र के कारोबारी प्रतिष्ठानों एवं होटलों आदि की गंदगी फेंकी जाती है। सफाई कर्मियों की कमी के बावजूद सफाई व्यवस्था के प्रयास जारी हैं। - नंदिनी राजपूत, ग्राम प्रधान/प्रशासक, ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़, नजीबाबाद

सफाई कर्मचारियों की कुछ पंचायतों में कमी है। अक्सर सफाई कर्मी लापरवाही करते हैं उनके खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। संबंधित पंचायत की सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी। -दीपक तेवतिया, खंड विकास अधिकारी, नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें