फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिवाली पर दिन-रात मेहनत कर दूसरों के घर रोशन कर रहे कुम्हार

विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में मकान की छत पर बने आवे से मिट्टी के पके दीये निकलते कुमार बिरादरी - फोटो : Archive
विज्ञापन
सतीश शर्मा
विज्ञापन

धामपुर। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों को रोशन करने के लिए लोग मिट्टी के दीये खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दिन-रात इन दीयों को तैयार करने वाले कुम्हारों की जिंदगी में खुशियों की चमक फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। अपनी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिलने से उनके चेहरों पर मायूसी है। महीनों पहले से शुरू हुई तैयारी के बावजूद बिक्री और कमाई को लेकर उनके सामने अनिश्चितता बनी हुई है।
मोहल्ला बाड़वान निवासी लोकेंद्र प्रजापति, योगेंद्र कुमार, शिवम कुमार, विजय कुमार, गजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि दिवाली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की कमाई का एक बड़ा अवसर होता है। इसी उम्मीद में परिवार के सभी सदस्य मिलकर मिट्टी के दीये, दीपक और अन्य पारंपरिक सामान तैयार करने में जुटे हैं। कोई चाक पर मिट्टी को आकार दे रहा है तो कोई तैयार दीयों को धूप में सुखाने और भट्ठी में पकाने का काम कर रहा है। महिलाएं भी दीयों को व्यवस्थित करने, उनकी सजावट में हाथ बंटा रही हैं। दिन निकलने से लेकर देर रात तक उनका काम जारी है।
विज्ञापन

मिट्टी लाने से लेकर उसे तैयार करने, चाक पर दीये बनाने, सुखाने और पकाने तक कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इसमें समय, श्रम और धन तीनों खर्च होते हैं। ईंधन, परिवहन और अन्य जरूरी सामान की लागत भी लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद बाजार में उन्हें अपने उत्पादों की कीमत लागत और मेहनत के अनुरूप नहीं मिल पा रही है। त्योहार पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद रहती है, लेकिन बाजार की स्थिति उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही।

मशीनों से बने सामान ने बढ़ाई चुनौती
इन लोगों का कहना है कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बाजार में मशीनों से तैयार होने वाले सजावटी सामान, अन्य विकल्पों की बढ़ती उपलब्धता है। ग्राहक अब कई तरह के आकर्षक उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे पारंपरिक मिट्टी के दीयों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मिट्टी के दीये केवल सजावट का सामान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


नई पीढ़ी का पुश्तैनी काम से हो रहा मोहभंग
बताते हैं कि लगातार मेहनत करने के बाद भी पर्याप्त आमदनी नहीं होने से नई पीढ़ी इस काम को अपनाने से कतरा रही है। कभी परिवारों की पहचान रहा मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने का हुनर अब धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है। पारंपरिक कारोबार को प्रोत्साहन, कारीगरों को उचित बाजार नहीं मिला तो आने वाले समय में इस कला को बचाए रखना मुश्किल हो सकता है। मिट्टी का एक दीया खरीदना केवल एक वस्तु खरीदना नहीं, बल्कि उस परिवार की मेहनत, परंपरा को सम्मान देना भी है। जो दिन-रात मेहनत कर त्योहार की रोशनी तैयार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें