बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान इनायतपुर गांव निवासी शौ सिंह (35) पुत्र किशन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनायतपुर गांव निवासी शौ सिंह बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से अपने छोटे भाई को लेने नगीना जा रहा था। ग्राम बेनीपुर में चांद बैंक्वेट हॉल के पास उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी नगीना ले गई। वहां उपचार के दौरान शौ सिंह की मौत हो गई।
विवेचना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शौ सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सीओ नगीना आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।