फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्ग के गड्ढे भरे जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। पीडब्लूडी ने मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। बुधवार को गहरे गड्ढों में पत्थर भरे गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई ने मालन नदी पुल पर गड्ढों को दुरुस्त कराकर पैच कार्य करा दिया है। मोटा महादेव मंदिर तक हाईवे क्षेत्र के गहरे गड्ढों को भी भरा गया। पीडब्लूडी की टीम कांवड़ यात्रा मार्ग का सर्वे कर गड्ढों को दुरुस्त कराने में जुटी है। मालन नदी पुल से आजाद चौक तक बाईपास मार्ग को भी गड्ढामुक्त कराया जा रहा है।
क्षेत्रवासी फुरकान खान, नफीस अहमद, अबुल वफा का कहना है कि बाईपास मार्ग के गड्ढों को भरने में खानापूर्ति की जा रही है। मात्र 100 मीटर तक सिर्फ बड़े गड्ढों में आरबीएम डाला गया है। शेष गड्ढों को खाली छोड़ दिया। बाईपास मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के वाहन गुजरते हैं। बदहाल मार्ग पर शिवभक्तों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के जी एमएस पांडेय कहना है कि बाईपास मार्ग पर जल्द पैच कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n कांवड़ मार्ग के विद्युत खंभों पर लपेटी गई पाॅलिथीन : धामपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षात्मक कार्य शुरू करा दिए हैं। नगर क्षेत्र में चयनित कांवड़ यात्रा मार्ग के किनारे लगे विद्युत खंभों पर पॉलिथीन लपेटी गई। बुधवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत खंभों को प्लास्टिक आदि से कवर कराया जा रहा है। नगर के मुख्य बाजार स्थित कांवड़ मार्ग पर लगे अधिकांश खंभों पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें