फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहमति से छोड़ा कब्जा, जेसीबी से हुई ईकड़ा की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू के पश्चिम में बहने वाले बरसाती नदी ईकड़ा पर कई वर्षों से कब्जा जमाए किसानों ने आपसी सहमति के बाद सरकारी भूमि से कब्जा छोड़ दिया। राजस्व विभाग की ओर से की गई निशानदेही पर जेसीबी मशीन से ईकड़ा की खोदाई की गई। इससे कडूला नदी तक जाने वाले बरसाती पानी का रास्ता आसान हो गया।
विज्ञापन

नींदड़ू से अंथाई शेख की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर वाटर प्लांट के करीब से गुजरने वाले ईकड़ा नदी के आसपास के कई किसानों ने ईकड़ा में मिट्टी डालकर अवैध रूप से कब्जा करते हुए उसे अपनी कृषि भूमि में शामिल कर लिया था। इसके चलते बरसात का पानी दोनों ओर के खेतों में भर जाता था तथा कृषि भूमि में खड़ी सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाती थी। जलभराव के चलते नींदड़ू-अंथाई शेख और नींदड़ू-मधी के संपर्क मार्ग जलमग्न हो जाते थे। आवागमन बाधित होने से अंथाई शेख, कोटरा टप्पा केशो, मटोरा मान, मटोरा दरगाह, बसेड़ा खुर्द, मधी, परमावाला, किराड़ खेड़ी और भटियाना खुशहालपुर आदि गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ईकड़ा के दूसरी ओर जाने वाले किसानों और राहगीरों को भारी दिक्कत उठाते हुए दूसरे रास्तों से जाना पड़ता था।
इस बाबत किसान मजदूर संगठन और राकियू की ओर से अधिकारियों से शिकायत कर ईकड़ा नदी की सफाई और अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे उसके पूर्व स्वरूप में लाने की मांग की गई थी। इसके बाद किसानों ने आपसी सहमति से ईकड़ा नदी की भूमि से कब्जा छोड़ दिया। इसके बाद नदी की जेसीबी मशीन से साफ-सफाई और खोदाई का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लेखपाल अंजलि त्यागी ने बताया कि बारिश के कारण फिलहाल काम बंद है। मौसम ठीक होते ही कोटरा टप्पा केशो के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले किसानों से भी ईकड़ा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें