फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिता की छांव बने सैनिक... बेटी की डोली सजाकर निभाया सरहद की दोस्ती का फर्ज

विज्ञापन
मौत के बाद भी जिंदा रही दोस्ती की खबर से संबं​धित फोटो। हवलदार हरेंद्र की बेटी प्राची की शादी म - फोटो : credit
विज्ञापन
बागपत। सरहद पर सैनिकों की दोस्ती और इंसानियत की मिसाल काठा गांव में सोमवार की रात हमेशा के लिए यादगार बन गई। वहां 21 जाट रेजीमेंट के सैनिक अपने दिवंगत साथी हरेंद्र की बेटी प्राची की शादी में परिवार की तरह छांव बनकर खड़े हो गए। सैनिकों ने 6,60,051 रुपये का कन्यादान दिया और शादी में सभी रस्म कराकर पिता की तरह हर जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

काठा गांव के हरेंद्र जाट रेजीमेंट में हवलदार थे। चार साल पहले अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, मगर साथी सैनिकों ने उनके परिवार का साथ नहीं छोड़ा।
सोमवार रात जब हवलदार हरेंद्र की बेटी प्राची की शादी का दिन आया तो जाट रेजीमेंट के कैप्टन रामरतन तोमर, यशपाल सिंह, राजेश गुलिया, सूबेदार धर्मवीर, नायब सूबेदार धर्मेंद्र व हवलदार अमित समेत अन्य सैनिक गांव पहुंचे।
विज्ञापन

घराती और बरातियों के स्वागत से लेकर शादी की हर रस्म तक सैनिकों ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। फेरों से लेकर विदाई तक सैनिक की बेटी के साथ खड़े रहे। जाट रेजीमेंट के सैनिकों ने मिलकर साढ़े छह लाख रुपये का कन्यादान भी दिया। साथ ही शामली के कानियान गांव से बरात लेकर आए दूल्हे शुभम को आशीर्वाद दिया और प्राची का हर दुख-सुख में साथ निभाने का वायदा कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें