किशोरी के अश्लील फोटो खींचे, किया दुष्कर्म
अफजलगढ़। एक किशोरी ने क्षेत्र के ही एक युवक पर झांसे में लेकर अश्लील फोटो खींचने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी ने तहरीर में बताया है कि पड़ोस का एक युवक उसके घर आता जाता था। उसने उसे झांसे में लेकर उसके कुछ फोटो खींच लिए। युवक मंगलवार को सुबह चार बजे उसके पास आया और अश्लील फोटो होने की बात कहकर उन्हें डिलीट करने के बदले 50 हजार रुपये लेकर अपने साथ चलने को कहा। पीड़िता के अनुसार उसने परिवार की इज्जत के चलते घर में रखे 50 हजार रुपये चोरी से निकाल कर आरोपी के घर जाकर दे दिए। उसने आरोपी से फोटो डिलीट करने को कहा तो युवक ने ऐसा करने के बजाए उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से आई।
पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सुनीता दहिया का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।