फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन कब्जामुक्त होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब की जमीन कब्जामुक्त होगी
विज्ञापन

धामपुर। पालिका की ओर से प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित तालाब का 50 लाख 62 हजार रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। ईओ सुभाष कुमार चौरसिया ने टीम के साथ तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। रिकार्ड के अनुसार तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने को अगले सप्ताह राजस्व और पालिका की गठित टीम की ओर से जमीन की पैमाइश की जाएगी।
ईओ ने बताया कि पालिका की ओर से धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के पास कई बीघे के तालाब का सुंदरीकरण का प्रस्ताव किया गया था, जो मंजूर हो गया है। संज्ञान में आया है कि अभिलेेखों के अनुसार तालाब की जमीन कम है। तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इसके लिए पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है, जो अगले सप्ताह तालाब की जमीन का पैमाइश करेगी। जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर रखे हैं, उन्हें जेसीबी से ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच बनेंगी, फव्वारे लगेंगे, फुलवारी सजेगी
ईओ ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण का कंप्यूटर से डिजाइन तैयार कराया गया है। यहां लोगों के टहलने और बैठने के लिए बेंच बनेेंगी। घूमने के लिए चारों ओर सड़क का निर्माण होगा। फव्वारे लगेंगे। फूल और फुलवारियों को उगा कर सजाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें