फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ताओं की हांडी में पक रही सियासी खिचड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ता की हांडी में पक रही सियासी खिचड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। सपा ने जिले में सात सीटों पर टिकट तो बांट दिए, लेकिन अभी तक टिकटों को लेकर छिड़ी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रही है। लखनऊ में टिकट पाने वाले और टिकट कटवाने वाले दोनों गुट मौजूद हैं और पिछले दो दिन से पार्टी हाईकमान से वार्ताओं के दौर चल रहे हैं। अब वार्ताओं की हांडी में क्या सियासी खिचड़ी पक रही है, इससे जिले के पार्टी पदाधिकारी अनजान बने हुए हैं। माना जा रहा है कि सोमवार तक इन वार्ताओं का कुछ नतीजा निकल सकता है।
सपा ने नहटौर को छोड़कर जिले की बाकी सात सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं। इनमें चांदपुर में 24 घंटे में ही बदलाव हो गया। यहां पहले रफी सैफी का नाम सामने आया और अगले ही दिन स्वामी ओमवेश को टिकट दे दिया गया। इसके बाद धामपुर, नूरपुर और बढ़ापुर सीट पर घमासान नजर आया तो सपा के बड़े नेताओं ने कई प्रत्याशियों और टिकट कटवाने पर अड़े दूसरे गुट के लोगों को लखनऊ बुला लिया। पार्टी सूत्रों की माने तो पिछले दो दिन से लखनऊ में वार्ता चल रही है। सोशल मीडिया पर रविवार की दोपहर कुछ सीटों पर बदलाव की सूचनाएं भी चलने लगी। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने शाम तक किसी भी बदलाव होने की जानकारी से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि सोमवार तक वार्ता का नतीजा सामने आ सकता है। वहीं यह भी चर्चा है कि यदि बदलाव होता है तो कम से कम दो सीट पर टिकट बदले जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में वार्ता चल रही है। सोमवार तक स्थिति साफ हो पाएगी। अभी तक किसी बदलाव की सूचना नहीं है।
राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
बिजनौर से सपा प्रत्याशी डॉ. रमेश तोमर आज करा सकते हैं नामांकन
बिजनौर। बिजनौर सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. रमेश तोमर आज नामांकन करा सकते हैं। रविवार को डॉ. तोमर की ओर से जानकारी दी गई। डॉ. रमेश तोमर के सोमवार को नामांकन कराने की सूचना से रालोद खेमे में भी हलचल नजर आई और उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं को इसकी सूचना दी। पार्टी सूत्रों की माने तो रालोद के बड़े नेताओं ने सोमवार की शाम तक बिजनौर सीट के मसले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल सपा से सिंबल लेकर आए डॉ. रमेश तोमर और रालोद से सिंबल लेकर आए डॉ. नीरज चौधरी दोनों ही अपने-अपने चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हमने रालोद के बड़े नेताओं से बात की है और बिजनौर के मसले पर चर्चा की है। हमें बताया गया है कि सोमवार की शाम तक बिजनौर सीट का मसला सुलझा लिया जाएगा। जो भी लड़ेगा, गठबंधन से एक ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।
अली अदनान, जिलाध्यक्ष, रालोद
बिजनौर: कौन सी सीट पर किस दल का कौन प्रत्याशी
बिजनौर विधानसभा सीट
भाजपा- सुचि मौसम चौधरी
बसपा-रुचि वीरा
सपा - डॉ.रमेश तोमर
रालोद-डॉ.नीरज चौधरी
-------
नगीना विधानसभा सीट
भाजपा: डॉ.यशवंत
गठबंधन-मनोज पारस
बसपा-इंजी.बृजपाल सिंह
कांग्रेस-हैनरीता राजीव सिंह
------
नहटौर विधानसभा सीट
भाजपा-ओमकुमार
गठबंधन-मुंशीराम पाल
बसपा-प्रिया सिंह
कांग्रेस -मीनाक्षी सिंह
-----
नजीबाबाद विधानसभा सीट
भाजपा- भारतेंद्र सिंह
गठबंधन-तस्लीम अहमद
बसपा-शाहनवाज आलम
कांग्रेस-हाजी सलीम अंसारी
-----
धामपुर विधानसभा सीट
भाजपा-अशोक राणा
गठबंधन-नईमुल हसन
बसपा-हाजी कमाल
-------
बढ़ापुर विधानसभा सीट
भाजपा-सुशांत सिंह
गठबंधन-कपिल गुर्जर
बसपा-मोहम्मद गाजी
-------
चांदपुर विधानसभा सीट
भाजपा-कमलेश सैनी
गठबंधन-स्वामी ओमवेश
बसपा-डॉ.शकील हाशमी
------
नूरपुर विधानसभा सीट
भाजपा-सीपी सिंह
गठबंधन-राम अवतार सैनी
बसपा-जियाउद्दीन अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें