फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथि घोषित होते ही गरमा गया सियाही माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिथि घोषित होते ही गरमा गया सियासी माहौल
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही जिले में सियासी गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को जैसे ही पता चला कि जिपं चुनाव 15 से 30 जून के बीच हो सकते हैं, प्रत्याशियों ने जिपं सदस्यों की लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो कई जिपं सदस्य पिकनिक पर भेज भी दिए गए हैं। उधर, भाजपा और गठबंधन में सीधी टक्कर नजर आ रही है। दोनों की पार्टी अपने पास बहुत का आंकड़ा होने का दावा कर रही है।
जिले में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले 15 दिनों में पूरे समीकरण ही बदले नजर आ रहे हैं। बिजनौर में जिला पंचायत सदस्यों की 56 सीटें है। चुनाव हुए तो भाजपा आठ सीट जीतकर आई थी। उधर सपा ने 20 सदस्य होने, रालोद ने चार, भाकियू ने उनके दो सदस्यों के चुनाव जीतने का दावा किया था। ऐसे में सपा, रालोद, भाकियू का गठबंधन पहली नजर में हावी नजर आ रहा था। उधर, भाजपा आठ सीट होने के कारण बहुत पीछे दिख रही थी। पिछले 15 दिनों पर नजर डालें तो पूरा समीकरण ही बदला नजर आ रहा है। जहां गठबंधन अपने जिपं सदस्यों को बचाने में पूरी ताकत झोंकता दिखा, वहीं भाजपा सेंधमारी कर अपना बहुमत का आंकड़ा पूरा होने का दावा कर रही है। दो दिन पहले ही परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेस वार्ता कर बहुमत से ज्यादा संख्या जुटाने का दावा किया था। वहीं इससे पहले चार सदस्य भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन

तो पिकनिक पर चले गए सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव किस तरह होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। कोई जिपं सदस्यों की नजरबंदी कहता है तो राजनीतिक लोग इसे पिकनिक कहते हैं। मकसद चुनाव तक उन्हें दूसरे प्रत्याशी से दूर रखना ही होता है। सूत्रों की माने तो गठबंधन और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने कई जिपं सदस्यों को पिकनिक पर भेज दिया है। अब इस बार देहरादून या नैनीताल में पिकनिक हो रही है या फिर जिले में ही कहीं ठिकाना बनाया गया है, इस बारे में स्थिति साफ होती नहीं दिख रही।
इस तरह हो रहा दावा
सबसे पहले गठबंधन की बात करें तो वह अपने 20, रालोद के चार और भाकियू के दो सदस्यों के अलावा कुछ निर्दलियों और असपा के सदस्यों के साथ जीत का दावा कर रहा है। उधर भाजपा आठ अपनी, चार सदस्य हाल ही में जुड़े हैं और इसके अलावा 11 मुस्लिम सदस्य और निर्दलीय व गठबंधन से जुड़े कुछ सदस्यों के उनके पाले में आने का दावा कर रही है।
-----------
बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सदस्य हमारे संपर्क में आ गए हैं। चुनाव के दिन हमारा दावा सही साबित होगा और भाजपा का प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह ही चुनाव में जीत हासिल करेगा। चुनाव की तिथि का पता चला है, सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
---------
आंकड़े हमारे पक्ष में है। हमारे से जुड़े सदस्य हमारे साथ है। गठबंधन का प्रत्याशी चरनजीत सिंह कौर को 40 से ज्यादा वोट मिलेंगे। हमारा कोई जिपं सदस्य कहीं नहीं गया है, सभी हमारे संपर्क में है।
विज्ञापन

राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष, सपा
------------
हमने तैयारी शुरू कर दी है। 15 से तीस जून के बीच कभी भी चुनाव हो सकते हैं। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें