फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा चार मंजिल आवास

विज्ञापन
धामपुर के गांव सुहागपुर में पुलिस कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से निर्माणाधीन आवास संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
धामपुर। शासन की ओर से थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए चार मंजिल आवास बनाए जा रहे हैं। आवास निर्माण का कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। उम्मीद है कि अभी इन आवासों को तैयार होने में करीब चार महीने का वक्त और लग सकता है। भवन चार मंजिला हो रहा है। भवन के तैयार हो जाने के बाद पुलिस कर्मियों को प्राइवेट तौर पर किराए पर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। आराम के साथ इन आवासों में रह सकेंगे।
विज्ञापन

भवन का निर्माण कर रहे ठेकेदार रीनू सैनी ने बताया कि लगभग सवा करोड़ की लागत से भवनों का निर्माण किया जा रहा है। करीब 200 वर्ग गज में चार मंजिल भवन तैयार किया जा रहा है। ऊपर की तीन मंजिल में पुरुष कर्मियों के रहने के लिए है। इन्हें हॉल के रूप में तैयार किया जा रहा है। सबसे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर 40 कक्ष महिला सिपाहियों के रहने के लिए बनाए जा रहे हैं। सभी कक्षों का आकार लगभग 6 गुना 8 वर्ग फीट का है। उन्होंने बताया कि ऊपर की तीन मंजिल का कार्य तो लगभग कंप्लीट होने की स्थिति में है। जबकि नीचे ग्राउंड फ्लोर का कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि धामपुर में पुलिस स्टाफ के रहने के लिए आवासों की कमी है। पुलिस कोतवाली परिसर में जो पहले से आवास और बैरक बनी हुई थी। वह खंडहर में तब्दील हो गए हैं। सरकार की ओर से इन आवासों के तैयार हो जाने के बाद पुलिस कर्मियों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें