फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम मुकरपुर सत्ती के पुलिसकर्मी पूरन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर)। गांव मुकरपुर सत्ती निवासी आरक्षी पूरन सिंह की गश्त के दौरान जनपद हरदोई की कोतवाली शाहबाद क्षेत्र एक गांव में बाइक के ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका साथी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर सत्ती निवासी पूरन सिंह (27) पांच वर्ष पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। वह जनपद हरदोई के कोतवाली शाहबाद की जामा मस्जिद पुलिस चौकी पर आरक्षी के पद पर तैनात थे। पूरन की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उनका एक वर्ष का एक पुत्र भी है। पूरन सिंह शुक्रवार की देर रात 11 बजे बाइक पर सवार होकर साथी पुलिसकर्मी दीपक कुमार के साथ गश्त पर गए थे। इसी दौरान गांव अल्लापुर के निकट ट्रक से भिड़ंत में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने दीपक को नाजुक हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जनपद हरदोई की पुलिस ने मामले की सूचना फोन पर पूरन सिंह के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन उसका शव लेने के लिए हरदोई रवाना हो गए। पूरन सिंह की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें