फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की चेकिंग में जुटी रही पुलिस

Tue, 10 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में चेकिंग के दौरान गाड़ी से झंड़ियां उतारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद मेंं चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में अलर्ट पुलिस टीम ने कई जगहों पर वाहनों को रोककर चेकिंग की। नजीबाबाद सर्किल में सीओ के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान का पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में नजीबाबाद, जलालाबाद, मंडावली, भागूवाला, नांगल क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। भागूवाला में चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। कार चालक कार के कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस टीम ने कार को सीज कर दिया। कार के कागज लेकर आने की गुहार पर पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। इसके अलावा कई वाहनों से राजनीतिक दलों के झंडे उतरवाए गए। उधर, नजीबाबाद-जलालाबाद के बीच आजाद चौक पर सीओ रामानंद कुुशवाहा के नेतृत्व में एसआई देवेंद्र सिंह धामा ने वाहनों की चेकिंग की। दिन भर चले अभियान में विभिन्न अनियमितताओं के चलते वाहन चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही प्राइवेट वाहनों पर लगे पार्टियों के झंडे, स्टीकर, बैनर उतरवाए गए। एसपी अजय साहनी ने चेकिंग अभियान का जायजा लेते हुए अलर्ट पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें