अफजलगढ कोतवाली में छात्र व छात्राओं को कानून की जानकारी देत पुलिस अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत किया
बिजनौर, अफजलगढ़। विद्यार्थियों ने कोतवाली भ्रमण कर कंप्यूटर कक्ष, मैस एवं हवालात देखकर जानकारी हासिल की। कोतवाल आशुतोष कुमार ने छात्राओं को शासन की महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। ट्रैफिक नियमों से अवगत कराकर उनका अनुपालन करने का आह्वान किया।
बुधवार को राजकीय आदर्श जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल में अध्ययनरत कक्षा 11 तथा 12 के छात्र, छात्राओं को शासन के निर्देशों के चलते महिला हेल्पलाइन 1090 के अलावा पुलिस तथा एंबुलेंस सहायता संबंधी 112 व 108 के बारे में बताया गया। किसी तरह से विषम परिस्थितियों में बिना घबराए हिम्मत से काम लेना है। इस मौके पर कोतवाल आशुतोष कुमार के अलावा एसआई अरविंद भदौरिया, दीपक पंवार, एलआईयू सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह, प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन रहे।