फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छकड़ा गांव में पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर (बिजनौर)। गांव छकड़ा में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया, जिसमें एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल कराकर आठ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब एक बजे पुलिस को श्रवण कुमार माचकी निवासी जो एक चोरी के मुकदमे का अभियुक्त है, कि सूचना ग्राम छकड़ा में होनी की मिली। सूचना पर दरोगा शेर सिंह, सिपाही भोरन सिंह व आदेश के साथ अभियुक्त को पकड़ने चले गए। जैसे ही पुलिस टीम ने अभियुक्त को पकड़ा तो उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में दरोगा शेर सिंह, सिपाही भोरान सिंह व आदेश घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल कराकर दरोगा शेर सिंह की तहरीर पर श्रवण कुमार निवासी ग्राम माचकी, धर्मपाल, धनु, सोनू, ऊषा देवी, अंकेश, रामनाथ, दीपक निवासी ग्राम छकड़ा को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों के हमला कर घायल कर दिया था। आठ नामजद समेत, पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें