फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर । थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में शनिवार देर रात पूर्व प्रधान एहसान के चचेरे भाई जाहिद के घर में चोरी हो गई। जाहिद ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई ।
आरोप है कि पुलिस इस मामले में गांव के दो सगे भाइयों को पूछताछ के लिए पकड़ कर थाने ले गई। दोनों भाइयों को छुड़वाने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में रविवार को दिनभर थाने के बाहर एकत्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के इसरार, नजरू, सगीर, डॉ़ नसीम, कल्लो आदि का कहना है कि पुलिस जिन युवकों को उठाकर लाई है। वह पूरी तरह से बेकसूर हैं। उनमें से एक युवक दिल्ली में काम करता है। जो शनिवार को ही घर आया था।
उन्होंने पुलिस से दोनों युवकों को छुड़ाने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें