फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पॉजिटिव मिलने पर थाना व एक किलोमीटर एरिया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा पॉजिटिव मिलने पर थाना व एक किलोमीटर एरिया सील
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर थाने का एक दरोगा संक्रमित होने की पुष्टि पर थाने को सैनिटाइज कराया गया। डीएम व एसपी ने थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए थाना व उसके एक किलोमीटर के एरिया को सील करने और सभी पुलिस कर्मियों को जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
नहटौर थाने में तैनात एक दरोगा, दो सिपाही व एक खाना बनाने वाले कर्मचारी की स्थिति को देखते हुए जांच कराई गई थी। इसमें दरोगा के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। बाकी तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव बताई जा रही है। रात में ही एसपी देहात संजय कुमार, सीओ महावीर सिंह रजावत थाने पहुंचे और थाने को सैनिटाइज करवाया। उक्त दरोगा को संभल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त दरोगा गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में संक्रमित लोगों के संपर्क में आया था। वह उन्हें घर से थाने लाया और बाद में अस्पताल में जांच कराने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए उनके घर तक भी गया था। इसी दौरान वह चपेट में आ गया। दरोगा की उम्र 59 वर्ष बताई जा रही है, दरोगा के संक्रमित मिलने पर थाने में हड़कंप मच गया। इसके अलावा महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में छह संक्रमित लोगों के परिवार का एक सदस्य भी संक्रमित मिला हैं। इससे नहटौर क्षेत्र में दरोगा सहित कुल आठ लोग संक्रमित हो चुके हैं। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी थाने पहुंचे। थाना व उसके आसपास का एक किलोमीटर का एरिया सील करने व हल्दौर चौराहे पर स्थित चैक पोस्ट पर अस्थाई थाना बनाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा के दिल्ली से लौटे सभी सदस्य घर आने के बाद थाने पहुंचे थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी की गई थी। वह इतने समय घर नहीं रहे, जितने समय थाने में रहें। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी थाने को सैनिटाइज नहीं कराया गया ।
दरोगा दो पुलिस कर्मियों व एक अन्य कर्मचारी के सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन में भेजा गया था। लेकिन वह क्वारंटीन में नहीं रहें। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुचरन का कहना है कि चारों को एसएनएसएम इंटर कॉलेज में क्वारंटीन की सलाह दी गई थी। लेकिन उन्होंने थाने में ही क्वारंटीन में रहने के लिए कहा, जिसके बाद वह थाने में चले गए थे।
विज्ञापन

दरोगा के संक्रमित होने पर पुलिस कर्मियों ने अपनी जांच करानी शुरू कर दी है। चिकित्सा अधिकारी डा.ॅ गुरु चरन सिंह ने बताया कि करीब 38 पुलिसकर्मियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें