फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो सड़कों पर कई हुई लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दिखाई सख्ती तो सड़कों से गायब हुई भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस के सख्त रवैये का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को बाजार में लोगों की कम आवाजाही रही। पहले जहां लॉकडाउन में भी सुबह बाजार में भीड़ लगती थी, शुक्रवार को लोग कम दिखे। हालांकि दवा और बैंक से पैसे लेने वाले को पुलिस ने नहीं रोका, लेकिन बेवजह निकलने वालों के खिलाफ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

पिछले दो तीन दिन से सुबह को बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ आने लगी थी। लॉकडाउन में सुबह कुछ घंटे छूट का लोग फायदा उठाने में लग गए थे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को बाजार में रोज के मुकाबले कम चहल पहल दिखी। केवल जरूरी सामान लेने आने वाले लोग ही बाहर निकले। शुक्रवार को चौराहों के साथ साथ बाजार भी सुनसान सा नजर आया। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें