फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो को पुलिस ने जमकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रविवार को पुलिस ने जमकर दौड़ाया। कई को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में माफी मांगने के बाद पुलिस ने रिहा किया। कई व्यापारी भी पुलिस के लपेटे में आए। कोतवाल ने हिदायत दी कि जो समय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चिह्नित दुकानदारों को दिया गया है, केवल वहीं निर्धारित अवधि तक के लिए दुकानों को खोलें। यदि आदेशों का उल्लंघन होगा तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को खारी कुंआ, मेन बाजार, लोहा बाजार, बड़ी मंडी, जैतरा रेलवे फाटक, मोहल्ला दर्जियान में अफवाह फैल गई कि सरकार ने लॉकडाउन में छूट दे दी है। इस पर व्यापारियों ने दुकानें खोलना शुरू कर दिया। जैसे ही बाजार खुलनी शुरू हुई तो नागरिकों ने इसकी सूचना कोतवाल रंजन कुमार शर्मा को दे दी। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दुकान बंद कराईं। कई स्थानों पर पुलिस ने सख्ती कर लोगों को दौड़ाया। बड़ी मंडी में पुलिस ने कई को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने में ले जाकर उनके द्वारा माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा।
ड्रोन से ढूंढे जमा हुए लोग
धामपुर। पुलिस शनिवार देर शाम लॉकडाउन का पता लगाने को ड्रोन को नगर के अधिकांश मोहल्लों में उड़ाया। जहां पर ड्रोन में अधिक लोगों की भीड़ के फोटो कैद हुए । वहां पर पुलिस ने जाकर लोगों को समझाया। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने हिदायत दी कि लॉकडाउन के चलते सभी को सरकार की एडवाइजरी का पालन करना होगा। मुंह पर मास्क जरूर लगाए। साबुन से बार-बार हाथों को धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें