फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से की अभद्रता
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला गड़रियान में सट्टा खेलने के आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर में घुसे दो पुलिसकर्मी आरोपी के पिता को पकड़कर थाने ले गए। परिवार की महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गड़रियान निवासी मोहन सिंह मंगलवार की शाम अपने घर के भीतर बैठे हुए थे। नगर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी बिना वर्दी में मोहन सिंह के घर में घुस आए और उनके पुत्र अर्जुन को सट्टा खेलने का आरोपी बताते हुए उसको घर में ढूंढने लगे। आरोपी के घर में नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी मोहन सिंह को पकड़कर थाने ले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना स्थानीय पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह बालियान व युवा विंग के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बालियान को दी। रात में ही संगठन के जिला उपाध्यक्ष चौधरी पवन कुमार, महासचिव चंद्रपाल सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर चंद्रहास राव थाने पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों के घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के प्रति अपनी नाराजगी जताई। भाकियू (तोमर) के पदाधिकारियों ने देर रात्रि संगठन कार्यकर्ता मोहन सिंह को पुलिस से छुड़ा लिया। मंगलवार को सट्टा खेलने के आरोपी अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरिनाथ सिंह यादव ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें