पुलिस ने पैदल मार्च किया
नगीना। पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार ने शनिवार शाम नगीना पहुंचकर नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी को लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक देहात ने मंडी मॉल गंज से रेलवे चौक तक एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी व पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से अपनी और दूसरों की जिंदगी की हिफाजत के लिए घरों के अंदर रहने का आह्वान किया। उन्होंने थाना प्रभारी को बेवजह सड़क पर घूमने वाले बाइक सवारों का चालान करने के निर्देश दिए।