फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक राज का पर्दाफाश, पत्नी ने पहले रची साजिश, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

Wed, 03 Mar 2021 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
महिला समेत आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के गांव अमीपुर सुधा उर्फ जंदरपुर निवासी इकरामुद्दीन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त मफलर आदि सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार एक मार्च को इकरामुद्दीन का शव गांव मुकीमपुर धर्मसी व गजरौलाशिव वाले रास्ते पर बाग में पड़ा मिला था। इकरामुद्दीन के भाई सलीम ने इकरामुद्दीन की पत्नी गुलशन के अनैतिक संबंध फुफेरे भाई जाकिर के साथ होने का आरोप लगाते हुए जाकिर व गुलशन पर इकरामुद्दीन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुलशन, जाकिर, उसके भाई आबिद व एक साथी आस मोहम्मद निवासी देहरादून को मालन नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया आरोपी जाकिर ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके काफी समय से गुलशन से अनैतिक संबंध थे। इसका पता इकरामुद्दीन को चला तो वह उनसे नाराज रहने लगा। उसने गुलशन की सहमति से अपने भाई आबिद व दोस्त आस मोहम्मद के साथ इकरामुद्दीन की हत्या की साजिश रची। इकरामुद्दीन को बाग में बुलाया और वहां बीयर पिलाकर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, मृतक का पर्स, हत्या में प्रयुक्त मफलर व दो बाइक बरामद की हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान ने पांच बीघा गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, कृषि कानून के विरोध में उठाया ये कदम
विज्ञापन


हत्यारोपियों को दबोचने वाली टीम में निरीक्षक अपराध विपिन कुमार, एसआई योगेश कुमार, स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार शर्मा, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार आदि का योगदान रहा। एसपी ने पुलिस व स्वॉट टीम को दस हजार रुपये देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें