एटीएम तोड़ने के मामले में पुलिस को मिले सुराग
धामपुर। यूको बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि को एटीएम तोड़ने वालों के बारे में जानकारी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बदमाशों ने तीन दिन पहले यूको बैंक में लगे एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस की सजगता के चलते घटना होने से बच गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए थे। वारदात की जांच में फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम लगी थी। पुलिस भी वारदात के खुलासे में सीसीटीवी फुटेजों को खंगालकर बदमाशों की पहचान की। पुलिस को इस मामले में सफलता मिल गई है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि दो दिन में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।